फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का इस्तीफा

बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का इस्तीफा

Sat, 23 Feb 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का इस्तीफा
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुलपति ने इस्तीफा मंजूर करते हुए एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एसके माथुर को जिम्मेदारी सौंप दी है। हालांकि प्रो. मिश्रा ने इस्तीफे की वजह तो व्यक्तिगत कारण बताया है लेकिन सूत्रों की माने तो पिछले दिनों सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में बिना निर्माण कार्य पूरा हुए ओपीडी शुरू कराने की शिकायत के बाद कार्रवाई की चर्चा जोरों पर हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अचानक पद से इस्तीफा देने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग जहां इस्तीफे का कारण अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार को बता रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुपर स्पेशियालिटी कांपलेक्स में अधूरे निर्माण कार्य के बीच 11 फरवरी को ओपीडी शुरू करने को लेकर शिकायत से जोड़कर देख रहे हैं। सूत्रों की माने तो अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ओमशंकर द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य लोगों को टिवटर के माध्यम से शिकायत के बाद कमिश्नर के निर्देश पर सीएमओ और अपर निदेशक स्वास्थ्य ने भी सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स पहुंचकर जायजा लिया था और इसकी रिपोर्ट भी दी थी। इस बीच चिकित्सा अधीक्षक का इस्तीफा दिए जाने के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया। प्रो. मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 20 फरवरी को ही अपना इस्तीफा कुलपति को भेज दिया था। भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों को वजह को खारिज करते हुए बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। उधर, नए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माथुर ने बताया कि वह शनिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed