फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आभूषण कारोबारी से दो लाख के जेवर लूटे

आभूषण कारोबारी से दो लाख के जेवर लूटे

Mon, 04 Feb 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
आभूषण कारोबारी से दो लाख के जेवर लूटे
रोहनिया। बीरभानपुर नहर के समीप रविवार को आभूषण कारोबारी अशोक सेठ को तमंचा सटा कर बाइक सवार चार बदमाशों ने दो लाख रुपये के चांदी के जेवर लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भैरव तालाब की ओर भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू कराई गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा। आशंका जताई गई है कि कारोबारी की दुकान से ही बदमाश उनके पीछे लगे थे और सुनसान स्थान देखकर लूट की वारदात को अंजाम दिए।
विज्ञापन

बलवंत नगर, गंगापुर निवासी अशोक सेठ की चंदापुर में आभूषण की दुकान है। अशोक के अनुसार शाम के समय उन्होंने दुकान बंद की और बाइक से घर के लिए निकले। राजातालाब बाजार में उन्होंने ब्रेड खरीदी। इसके बाद गंगापुर मार्ग की ओर बढ़े। बीरभानपुर नहर के समीप पहुंचते ही दो बाइक पर सवार चार बदमाश उन्हें धमकाते हुए घेर लिए। बदमाशों में से एक ने तमंचा निकाला तो अशोक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़े और खेत की ओर भागे। बदमाशों ने उनकी बाइक से चाबी निकाली और डिकी खोल कर उसमें रखे चांदी के जेवर समेट कर भाग निकले। अशोक ने बताया कि बाइक से गिरने के कारण उनके हाथ में चोट लग गई है। अशोक की सूचना पर इंस्पेक्टर रोहनिया और सीओ सदर के साथ एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तमंचे से आतंकित कर लूट लिया महिला का झुमका
वाराणसी। कोतवाली थाना अंतर्गत बुलानाला स्थित देना बैंक के समीप रविवार को दो बदमाशों ने तमंचा सटा कर सब्जी खरीद कर घर जा रही अनारा देवी से उनका झुमका लूट लिया। वारदात के संबंध में अनारा देवी के पति रामाश्रय तिवारी की तहरीर पर कोतवाली थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। दिनदहाड़े सरेराह हुई वारदात से क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्त सागर की रहने अनारा देवी घर से सब्जी खरीदने निकली थीं। जब वह वापस घर लौट रही थी तभी दो युवकों ने उन्हें देना बैंक की गली में रोक लिया। पता पूछने के दौरान दोनों कुछ दूर तक अनारा देवी के साथ गए। इस दौरान एक युवक ने अनारा देवी को तमंचा दिखा कर झुमका उतारने के लिए कहा। इसके बाद दोनों बदमाश गली से होते हुए पैदल ही भाग निकले और शोर मचाने पर अनारा देवी को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed