{"_id":"5c574e07bdec2259b05bba5a","slug":"111549225479-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर के दो युवक कैंट पुलिस की हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर के दो युवक कैंट पुलिस की हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षिक प्रमाणपत्रों और बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान रविवार को गाजीपुर निवासी दो युवकों को कैंट पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान दोनों के अंगूठों और अंगुलियों का मिलान नहीं हो पाया। दोनों से कैंट थाने में पूछताछ की जा रही है।
गाजीपुर के जमानिया क्षेत्र के छितावन पट्टी और सैदपुर के जहानपुर निवासी दो युवक पुलिस लाइन में शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने आए थे। सत्यापन में दोनों के प्रमाणपत्र तो सही मिले लेकिन बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान अंगूठों और अंगुलियों के निशान सही नहीं मिले। आशंका है कि दोनों के स्थान पर लिखित परीक्षा में कोई अन्य शामिल हुआ था। इस आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया। दोनों युवकों के नाम और पते की तस्दीक करने के लिए पुलिस की दो टीमें युवकों के घर भेजी गई हैं।
कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों से पूछताछ के साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। बताया कि परीक्षा आयोजित कराने वाली टीसीएस कंपनी की तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।