{"_id":"5c477bf5bdec2226154d0622","slug":"111548188661-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत अनूठा और भारतीयता है सर्वव्यापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत अनूठा और भारतीयता है सर्वव्यापी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने कहा है कि भारत अनूठा है और भारतीयता सर्वव्यापी है। भारत की जड़ों से जुड़े भारतवंशी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। विदेशों में उनकी पहचान परंपराओं से है। उन्होंने भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया और कहा, भारत का बदलाव दूसरे देशों को भी सीख दे रहा है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास और गंगाजल का जिक्र कर भारतीय परंपरा को मॉरीशस में संरक्षित रखने के प्रयासों को भी बताया।
उन्होंने कहा कि मॉरीशस में शादी से पहले गीत गवाई की रस्म निभाई जाती है। ऐसे में हमारे भारतीय संबंधों को समझा जा सकता है। उन्होंने मुफ्त शिक्षा के लिए मॉरीशस में शिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की सांस्कृतिक विरासत से प्रवासियों को जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने मॉरीशस में हिन्दी महोत्सव का जिक्र किया और आयुष अस्पताल के जरिए भारत के योगा, यूनानी और आयुर्वेद को मॉरिशस में पहुंचने की जरूरत बताई।
भोजपुरी में बोले, जुगनाथ
जुगनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में की और भोजपुरी भी बोले। उन्होंने दुनिया के कोने कोने से आए प्रवासी भारतीयों ओर काशी वासियों को मेरा प्रणाम से भाषण की शुरुआत की।