फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गठबंधन के बाद काशी पहुंची यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

गठबंधन के बाद काशी पहुंची यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Sun, 13 Jan 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन के बाद काशी पहुंची यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
वाराणसी। शनिवार को जैसे ही लखनऊ एक होटल में संयुक्त प्रेस वार्ता में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा गठबंधन होने की घोषणा की गई। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड पड़ी एक दूसरे से गले मिले और मिठाईयां बांटी। 2019 में भाजपा को हराने के लिए एक बार फिर सपा और बसपा ने हाथ मिला लिया। इस दौरान ही काशी पहुंची एक यात्रा का भव्य दोनों पार्टियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सपा द्वारा प्रदेशव्यापी, समाजवादी विज़न, विकास एवं सामाजिक न्याय को लेकर गाजीपुर से वाराणसी, जौनपुर, आज़मगढ़ से बलिया तक चलने वाली बीपी मंडल पदयात्रा का आयोजन किया है। यात्रा के छठवें दिन शनिवार को जिले के उत्तरी विधान सभा के जगतगंज वार्ड लल्लापुरा खुर्द और लहरतारा पहुंची। समाजवादियों का जत्था पदयात्रा के रूप में तेलियाबाग मलदहिया मोड़ के तिराहे से प्रारंभ होकर तीनों वार्डो के गली गली के मकानों और दुकानों में जनता के बीच जाकर पार्टी के नीतियों पर चलने की अपील की।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि देश प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, यह समान विचारधारा वाले दो दलों का मिलन नहीं बल्कि दो दिलों का गठबंधन है, पिछड़ों व दलितों का यह महागठबंधन देश मे नया इतिहास लिखने वाला है। अब सपा और बसपा के कार्यकर्ता के साथ दिल से दिल मिलाकर कार्य करेंगे और आगामी लोक सभा चुनाव में समाज को बांटने वाली केन्द्र की भाजपा सरकार को देश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा नेता विष्णु दयाल ने कहा कि बहन मायावती ने देश व प्रदेश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, मजलूमों और दलितों की आवाज़ हैं, आज इस गठबंधन से देश व प्रदेश की राजनीति में एक नया आयाम स्थापित हुआ है। यह गठबंधन भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बाहर करने में निर्णायक भूमिका अदा करेगी।
इस मौके पर संजय गुप्ता, हारुन अंसारी आशुतोष सिंह, शंकर विशनानी, बाबू सोनकर, जितेंद्र यादव, आशुतोष सिन्हा, विवेक यादव, पूजा यादव, वैभव अग्रहरी, आलोक यादव, दिलीप कश्यप, आशीष शर्मा, जमाल अंसारी, सैफ अली अंसारी तौसीफ अंसारी, अब्दुल कलाम, शिव कुमार, बच्चों खान आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
पदयात्रा का स्वागत जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, प्रदेश सचिव प्रदीप जायसवाल, आनंद मोहन, संजय मिश्रा, राधा कृष्ण, दीपक यादव लालन, अवनीश यादव विक्की, जियालाल राजभर, अजय प्रकाश राजू, डॉ0 रमेश राजभर, मनोज यादव गोलू, अनुराग यादव निशु, मयंक यादव, शुभम यादव, भीष्म नारायण यादव आदि जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया थे।

गठबंधन सत्ता के लिए है विकास के लिए नहीं: मणिशंकर पांडेय
वाराणसी। सपा बसपा के गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों में खुशी है, लेकिन अन्य पार्टियों की ओर से इस पर प्रतिक्रिया भी जारी की जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष मणि शंकर पांडे ने सपा और बसपा के प्रदेश में हुए गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह गठबंधन मात्र सत्ता के लिए हुआ है ना कि विकास के लिए। उत्तर प्रदेश में 27 साल से सपा और बसपा की सरकार रही है सबसे ज्यादा पलायन प्रदेश से ही हुआ है। इन्हीं सरकारों के समय गुंडाराज प्रदेश में कायम था। गठबंधन सफल नहीं होगा लेकिन फिर प्रदेश में गुंडाराज का उदय हो जाएगा। यह दो ऐसी पार्टियों के बीच गठबंधन हुआ है, जिनके ऊपर आय से ज्यादा संपत्तियों का मामला चल रहा है और यह मेल आय से ज्यादा संपत्तियों के मालिकों के बीच हुआ है। इससे प्रदेश की जनता को हानि ही होगी। आने वाले लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी, जिसमें सरकार को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान का पूरा समर्थन होगा और प्रदेश के हर सीटों पर जाकर सपा बसपा का पोल खोला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed