{"_id":"5be1fa11bdec2269651f2ffc","slug":"111541536273-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी सम्मेलन के लिए केंद्र सरकार भी जारी करेगी बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी सम्मेलन के लिए केंद्र सरकार भी जारी करेगी बजट
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए केंद्र सरकार भी बजट जारी करेगी। विदेश मंत्रालय की ओर से इस आयोजन के लिए करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। माना जा रहा है कि 15 नवंबर तक केंद्र सरकार की ओर से बजट जारी कर दिया जाएगा।
21 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में करीब दो सौ करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। इसमें प्रदेश सरकार ने एनआरआई सेल का गठन कर 100 करोड़ रुपये बजट जारी कर विभागों से कार्ययोजना मांग ली है। उधर, विशेष सचिव एनआरआई अरुण कुमार ने सम्मेलन से जुड़े विभागों के साथ बैठक की और अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की। इसमें लोक निर्माण, विकास प्राधिकरण और नगर निगम को शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार कई सम्मेलन से जुड़ी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार की ओर से विभागों को बजट की व्यवस्था करा दी गई है।