फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चचेरी बहन के साथ दुराचार

चचेरी बहन के साथ दुराचार

Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चचेरी बहन के साथ दुराचार
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। चचेरे भाई ने पांच माह तक बहन के साथ दुराचार किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का भेद खुला तो उसकी मां उसे लेकर रविवार को चोलापुर थाने पहुंची। मामले को लेकर चोलापुर थाने पर लगभग आठ घंटे तक पंचायत हुई और पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इसे लेकर पीड़िता और उसका परिवार खासा गुस्से में दिखा।
विज्ञापन

चोलापुर थाने के एक गांव की युवती की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। पति से विवाद के बाद शादी टूट गई तो वह मायके रहने लगी। इसी बीच चचेरे भाई ने उसके साथ दुराचार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। पीड़िता की मां ने बताया कि जब उसने अपने भतीजे से इस संबंध में पूछा तो उसने हमें भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वो ग्रामीणों की मदद से चोलापुर थाने आई। चोलापुर थाने पर पुलिस कार्रवाई की बजाय शुरू से समझौता करानेे के प्रयास में ही लगी रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि मामले में पीड़िता कार्रवाई नहीं चाहती है। इस वजह से मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed