फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रामनगर में आधा दर्जन मकानों के ताला तोड़ कर चोरी0

रामनगर में आधा दर्जन मकानों के ताला तोड़ कर चोरी0

Sun, 11 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में आधा दर्जन मकानों के ताला तोड़ कर चोरी0
रामनगर/रोहनिया। वीवीआईपी ड्यूटी में पुलिस की व्यस्तता का चोर और उचक्के जमकर फायदा उठा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की रात चोरों ने रामनगर थाना क्षेत्र में आधा दर्जन मकानों और रोहनिया क्षेत्र में एक मकान को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पाकर इलाकाई थानों की पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

रामनगर थाना अंतर्गत वारीगढ़ही इलाके में चोरों ने रफीक खां के घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपया, एक लाख के जेवर और मोबाइल चुरा ले गए। रफीक के घर से कुछ दूर स्थित वसीम शाह के साड़ी कारखाना से चोर 20 कीमती साड़ी चुरा ले गए। मांस विक्रेता इरफान कुरैशी की दुकान से नगदी और कीमती सामान चुरा ले गए। नई बस्ती निवासी राजू खां के बंद मकान से चोर नगदी, जेवर और कीमती सामान चुरा ले गए। वारीगढ़ही के ऊचवां बदरूननिशां के घर से 20 हजार के जेवर और 1200 रुपये चुरा ले गए। बदरूननिशां की नींद खुली तो उन्होंने एक चोर को पकड़ लिया लेकिन वह हमला कर भाग निकला। वारीगढ़ही स्थित मस्जिद के बगल में रहने वाले नूरूद्दीन अंसारी के कारखाने का ताला चोर तोड़ रहे थे लेकिन आसपास के लोगों की नींद खुल गई तो सभी भाग निकले।
विज्ञापन

उधर, रोहनिया थाना अंतर्गत अवलेशपुर क्षेत्र की रामेश्वर नगर कालोनी निवासी डिग्री कॉलेज के प्रवक्ता अंजनी कुमार श्रीवास्तव का बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर चार लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर, कीमती कपड़े और सामान चुरा ले गए। अंजनी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन-पूजन के लिए शिरडी गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed