{"_id":"5a91d3cc4f1c1bb3208bb218","slug":"111519506380-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत रहीम शाह बाबा के उर्स में उमड़ा हुजूम 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत रहीम शाह बाबा के उर्स में उमड़ा हुजूम 0
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत रहीम शाह रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिन तक चलने वाला 91वां उर्स शनिवार को पूरी अकीदत के साथ शुरू हुआ। बेनियाबाग स्थित बाबा के आस्ताने पर फातिहा पढ़ने और मन्नतों की चादर चढ़ाने के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूरदराज से आए तमाम श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर हाजिरी लगाई। देर शाम तक तकरीर और नात-ए-पाक का नजराना बाबा की शान में पेश किया जाता रहा।
शनिवार को हजरत रहीम शाह बाबा के उर्स का आगाज कुरानख्वानी से हुआ। जोहर की नमाज के बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गया। शाम को चादरपोशी और मगरिब की नमाज के बाद मीलाद शरीफ हुआ। मीलाद शरीफ में बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए। शाम को तकरीर और लंगर भी चला। सुबह से देर रात तक बाबा के दर पर फातिहा पढ़ने वालों की भीड़ लगी रही। आने वालों का शुक्रिया सज्जादानशीन मोहम्मद सैफ रहीमी ने किया। सरपरस्त मोहम्मद सईद ने बताया कि इतवार को गुस्ल शरीफ के साथ बाबा के आस्ताने पर सरकारी चादर चढ़ाई जाएगी।