{"_id":"5a70dc944f1c1b92268b75e8","slug":"111517345940-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय योजनाओं के प्रति बढ़ी अधिकारियों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय योजनाओं के प्रति बढ़ी अधिकारियों की चिंता
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर अफसरों की केंद्रीय योजनाओं के बाबत चिंता बढ़ गई है। जो काम शुरू नहीं किए गए उन्हें पीएम आगमन से पूर्व शुरू कराने पर जोर है। गेल और आईपीडीएस के काम में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। आईपीडीएस का काम 31 जनवरी तक पूरा होना था लेकिन पूरा नहीं हो पाया है। गेल को काम पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का लक्ष्य दिया गया है।
नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1100 आवंटियों के आवासों का भूमि पूजन एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ 9 फरवरी से पहले सुनिश्चित कराने को कहा गया है। बताया जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी 10 से 15 फरवरी के बीच वाराणसी आएंगे। रिंग रोड का पहले चरण के काम के बाद जल्द ही दूसरे चरण का काम शुरू किया जाना है। इसके लिए मार्च की तिथि तय की गई है। पहले चरण का काम मई में पूरा कर लिया जाना है। इलाहाबाद से हल्दिया तक जल परिवहन के साथ ही रामनगर में मल्टी हब टर्मिनल बनाने का काम तेजी से चल रहा है लेकिन काम अभी महज 40 प्रतिशत से कम हो पाया है। इसे 2019 तक बनाकर तैयार कर लेना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व केंद्रीय सचिव इन योजनाओं की समीक्षा करने वाराणसी आ सकते हैं। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने योजनाओं में तेजी लाने के साथ ही समय से पूरा करने का निर्देश दिया है।