फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आय कर का दायरा और निवेश पर छूट बढ़े

आय कर का दायरा और निवेश पर छूट बढ़े

Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आय कर का दायरा और निवेश पर छूट बढ़े
भदोही। आम बजट से मध्यवर्गीय लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि नोटबंदी और जीएसटी ने जो नुकसान हुआ है, सरकार को उसकी भरपाई बजट के माध्यम से करना चाहिए। कुछ लोग आय कर का दायरा बढ़ाने तो कुछ लोग निवेश में छूट की सीमा बढ़ाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। छात्र, किसान या दुकानदार हर किसी की निगाहें बजट पर टिक गई हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि 80 सी के तहत निवेश में अब तक सरकार केवल डेढ़ लाख रुपये तक छूट देती थी। इसे बढ़ाकर तीन लाख किया जाना चाहिए। इससे मध्यम तबके के लोगों को लाभ होगा। अस्ति साधन सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष भगवान प्रसाद सिंह ने कहा कि पहले किसानों को सहकारी समिति से कर्ज मिलता था, उसे बहाल करना चाहिए। इसके अलावा किसानों के लिए बनने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कारोबारी पप्पू शुक्ला ने कहा कि सबसे पहले जीएसटी को सरल बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए। सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि जीएसटी रिटर्न लगातार दाखिल हो रहा है लेकिन रिफंड नहीं मिल रहा है। इससे लोगों की भारी पूंजी फंसी हुई है। इस पर सरकार ठोस कदम उठाए। सीए सुहेल अतहर का मानना है कि सबसे बड़ा फायदा सरकार आय कर का दायरा बढ़ाकर लोगों को दे सकती है। इससे बड़े जनसमुदाय को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed