फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शहर से गांव तक छाया मकर संक्रांति का उल्लास

शहर से गांव तक छाया मकर संक्रांति का उल्लास

Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
शहर से गांव तक छाया मकर संक्रांति का उल्लास
ज्ञानपुर। स्नान-दान का महापर्व मकर संक्रांति सोमवार को जिले भर में उल्लास के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर खिचड़ी और तिल का दान किया। सभी प्रमुख घाटों पर भोर से ही स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी। लोक कल्याण के निमित्त मंदिरों में देवी-देवताओं की आराधना की गई। देवालयों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। साथ ही जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, युवाओं और बच्चों में पतंगबाजी की होड़ लगी रही।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर तीर्थराज प्रयाग में संगम में डुबकी लगाकर पुण्यलाभ लेने के लिए जिले से हजारों श्रद्धालु इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। वहीं, जिले के सीतामढ़ी, सेमराधरनाथ, रामपुर, इब्राहिमपुर, बेरासपुर, भोगांव आदि गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सीतामढ़ी में दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी तरह सेमराध नाथ और रामपुर गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गोपीगंज संवाददाता के मुताबिक मकर संक्रांति को लेकर चारों तरफ उत्सव का माहौल रहा। देवालयों में कीर्तन-भजन का दौर चलता रहा तो गंगा घाटों पर मेले जैसा नजारा रहा। रामपुर, जहांगीराबाद घाट, भवानीपुर घाट के अलावा उत्तर वाहिनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए आसपास के गावों से हजारों लोग पहुंचे। इसी तरह दूसरे घाटों पर भी दिन भी स्नानार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। गंगा स्नान करने के बाद लोगों सूर्य को अर्घ्य दिया और गरीबों में गुड़, तिल लाई, चूड़ा, इत्यादि का दान दिया।
विज्ञापन

वहीं, धूप निकलने से युवाओं और बच्चों में पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आसमां में इठलातीं रंग-बिरंगी पतंगें और भक्काटे का शोर हर तरफ गूंजता रहा। वहीं, जिले के बिहरोजपुर में लगे मेले में भी खूब भीड़ रही। लोगों ने मेले में खरीदारी करने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुल्फ उठाया। महिलाओं ने गृहस्थी के सामान खरीदे तो बच्चे खिलौनों पर रीझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed