फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लोक के बिना नहीं हो सकता साहित्य सृजन

लोक के बिना नहीं हो सकता साहित्य सृजन

Sun, 14 Jan 2018 02:37 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
लोक के बिना नहीं हो सकता साहित्य सृजन
वाराणसी। बीएचयू के भोजपुरी अध्ययन केंद्र की ओर से शनिवार को आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने साहित्य के लोकपक्ष पर विस्तृत चर्चा की। बतौर मुख्य वक्ता जाने माने आलोचक प्रो. अरुण होता ने कहा कि लोक के बिना साहित्य सृजन नहीं हो सकता है। जो रचनाकार अधिक देर तक टिकते हैं, उनकी मूल चेतना ही लोक की चेतना है।
विज्ञापन

राहुल ग्रंथागार में साहित्य का लोकपक्ष विषयक परिचर्चा में प्रो. होता ने कहा कि भूमंडलीकृत दुनिया की हकीकत बाजारवाद है। साहित्य लोकवादी मूल्यों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो साहित्य अभिजन चेतना को लेकर चलता है वह क्षणजीवी होता है, जबकि लोक चेतना को लेकर चलने वाला साहित्य शाश्वत मूल्यों का संवाहक होता है। अध्यक्षता करते हुए प्रो. राजकुमार ने कहा कि हिंदी साहित्य का प्रारंभ ही लोक चेतना के जुड़ाव से हुआ और उसका विकास भी लोक परंपरा से बहुत कुछ लेकर ही हुआ। युवा कवि सुधांशु फिरदौस ने भोजपुरी नाटकों का लोकपक्ष विषय पर बोलते हुए कहा कि शास्त्र और लोक का रिश्ता संवादी रिश्ता है। कई बार हमें लोक की चेतना का शास्त्रीय चेतना में और कई बार शास्त्र की चेतना लोक चेतना में बदलाव दिखाई देता है। अतिथियों का स्वागत करते हुए समन्वयक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि साहित्य बुनियादी स्तर पर लोकधर्मी होता है। साहित्य बिना स्मृति के लिखा ही नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन शोध छात्र हिमांशु द्विवेदी, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिल्पा सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed