फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रवेश के लिए आवेदन में आधार कार्ड जरूरी

प्रवेश के लिए आवेदन में आधार कार्ड जरूरी

Sun, 14 Jan 2018 02:37 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश के लिए आवेदन में आधार कार्ड जरूरी
वाराणसी। बीएचयू में प्रवेश लेने की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ इस बार आधार कार्ड भी देना पड़ेगा। प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ये पहल की गई है। इस बार स्थापना दिवस 22 जनवरी (बसंत पंचमी) के दिन से ऑनलाइन आवेदन की तैयारी चल रही है, जल्द ही विश्वविद्यालय की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए हर साल लाखों की संख्या में आवेदन आते हैं। पिछले साल 12.50 हजार सीटों के लिए 4.32 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रवेश आवेदन के साथ ही परीक्षा प्रणाली आदि में पारदर्शिता और गड़बड़ी रोकने के लिए पहली बार आधार कार्ड को अनिवार्य किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा संबंधी तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को लेकर जो बदलाव किया जा रहा है, उसमें आधार नंबर डालने को अनिवार्य करने के साथ ही वही नाम, जन्मतिथि आवेदन में डालना होगा, जो आधार कार्ड में है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड भी लाना होगा। जिनके पास यदि आवेदन के समय आधार कार्ड नंबर नहीं मिल पाया है तो वह आधार कार्ड आवेदन करने के समय मिले पंजीकरण संख्या को भी डाल सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसके लिए यूआईडीएआई (यूनिक आईडेंटीफिकेशन अथॉरिटी आफ इंडिया) को पत्र लिखा जा चुका है, जिस पर 20 से पहले मुहर लगने की संभावना है। इसके पहले विश्वविद्यालय में सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। इस बारे में परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिहाज से इस व्यवस्था में बदलाव की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed