{"_id":"5a5a632a4f1c1baf3f8b4b17","slug":"111515873066-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई के विरोध में वितमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीआई के विरोध में वितमंत्री का पुतला फूंका
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विदेशी कंपनियों के लिए 100 प्रतिशत एफडीआई लागू करने के विरोध में शनिवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। आप कार्यकर्ता दोपहर अजिमुल्लाह चौराहे पर पहुंचे और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विदेशी कंपनियों के आगे घुटने टेक दिए हैं। विपक्ष में रहकर जिसका भाजपा ने विरोध किया आज वह खुद वही काम कर रही है।
नेताओं ने कहा कि फुटकर क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई लागू करने से छोटे व मझोले दुकानदार बर्बाद हो जाएंगे। वित्तमंत्री बड़े व पूंजीवादी घरानों के हांथों की कठपुतली हो गए हैं। कहा कि पहले नोटबंदी ने कहर बरपाया फिर जीएसटी ने कमर तोड़ी और अब एफडीआई के जरिए सरकार छोटे व्यापारियों को बर्बाद करने पर आमादा है। इससे भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। पुतला दहन में शिवशंकर ठठेर, नरेश कुमार, निलेश उपाध्याय, चांद मंसूरी, विनोद कुमार, फैयाज खान, मंसूर आलम, कफील अहमद, पप्पू अंसारी, सरवर अली, राशिद एहसान, बबलू शाह, इजहार अहमद, अल्ताफ अहमद, शाहिद अली आदि रहे।