{"_id":"5a230eb34f1c1bbd208b4685","slug":"111512246963-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगा तो नपेंगे थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगा तो नपेंगे थानेदार
Updated Sun, 03 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आचार संहिता खत्म होने के बाद राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को सर्किट हाउस में अफ सरों के साथ बैठक कर उनके पेच कसे। एसएसपी आरके भारद्वाज और एसपी यातायात सुरेशचंद्र रावत से कहा कि यदि शहर में कहीं जाम लगता है तो इसके लिए संबंधित थानेदार जिम्मेदार होंगे। जाम शहर की बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे जनता को निजात दिलाना है।
विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने लहुराबीर से गिरिजाघर होते हुए गोदौलिया से मैदागिन तक रोजाना लगने वाले जाम के निदान के लिए एकल मार्ग व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के छत्ताद्वार पर दोनो तरफ वाहनों को खड़ा न करने का निर्देश दिया। वीआईपी वाहनों को छत्ताद्वार पर पार्क न कराते हुए शापुरी माल में पार्क कराने को कहा। मैदागिन, लहुराबीर, बेनिया, गोदौलिया पर उपलब्ध सरकारी जमीन पर पर छोटे-छोटे पार्किंग स्थल बनाने को कहा। बेनियाबाग के सामने स्थित बस स्टैंड के अतिक्र मण को हटाकर वहां पर पार्किंग बनाने को कहा। सड़क के किनारे पर हुए अतिक्रमण हटाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। लहुराबीर-गोदौलिया-मैदागिन मार्ग पर दिन में लोडिंग-अनलोडिंग कार्य बंद रहेगा। बैठक में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी आरके भारद्वाज, उपाध्यक्ष वीडीए पुलकित खरे, नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा मौजूद थे।