फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ...तो बीएचयू अस्पताल में इंडस्ट्रियल गैस से हुई थीं मौतें

...तो बीएचयू अस्पताल में इंडस्ट्रियल गैस से हुई थीं मौतें

Fri, 06 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
...तो बीएचयू अस्पताल में इंडस्ट्रियल गैस से हुई थीं मौतें
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में छह-सात जून को मरीजों की मौत मामले में हर दिन नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। आईसीयू में मरीजों की मौत के इस मामले में तीन महीने पहले बनी विश्वविद्यालय की जांच कमेटी की रिपोर्ट पूरी हो गई है। सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोर्ट को मामले में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है, जिसमें बताया गया है कि जिस कंपनी से अस्पताल में नाइट्रस आक्साइड की आपूर्ति हो रही थी, वह मेडिकल नहीं औद्योगिक उपयोग के लिए पंजीकृत थी। इससे अस्पताल समेत बीएचयू कैंपस में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर में छह-सात जून को ऑपरेशन के बाद हुई मौत के बाद से ही अस्पताल प्रशासन सकते में हैं। आठ सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी ने इसमें नाइट्रस आक्साइड और आइसोफ्लोरेन के ओवरडोज की आशंका जताई थी। 15 जून को कुलपति के निर्देश पर आईएमएस डायरेक्टर प्रो. वीके शुक्ला के संयोजन में जांच कमेटी की रिपोर्ट भी आ चुकी है। हालांकि गाजियाबाद स्थित सेंट्रल ड्रग्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन कार्यालय के केंद्रीय औषधि उप नियंत्रक ने गैस के नमूने की जांच कर केंद्रीय औषधि नियंत्रक को जो रिपोर्ट दी थी, उसमें पाया गया था कि ऑपरेशन के दौरान जिस गैस का उपयोग किया गया था, वह नॉन फार्मकोपियल गेड की नाइट्रस आक्साइड थी। इसका प्रयोग मेडिकल क्षेत्र में नहीं किया जाता है। उसमें उन्होंने कंपनी के पास गैस आपूर्ति के लाइंसेस न होने का भी जिक्र किया था।
विज्ञापन

सत्तर साल में अस्पताल में ऐसे मौत कभी नहीं हुईं: सुरजेवाला
नई दिल्ली। सर सुंदरलाल अस्पताल में एनेस्थीसिया की जगह इंडस्ट्रियल गैस से सर्जिकल वार्ड में मरीजों की मौत पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि गैस सप्लाई करने वाली कंपनी के मालिक अशोक वाजपेयी और भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी हैं। इनके खिलाफ तत्काल आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला का कहना है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में हुई इस तरह की लापरवाही और घोर अनियमितता के समान मामला 70 साल में किसी अस्पताल में नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में छह से आठ जून के बीच 14 मरीजों की मौत हुई थी। इसका कारण भी इंडस्ट्रियल गैस दिया जाना था। मामले में लोग इलाहाबाद हाईकोर्ट गए और जांच हुई। जांच रिपोर्ट 18 जुलाई को आ चुकी है। सुरजेवाला ने कहा कि गैस सप्लाई करने वाली कंपनी इलाहाबाद की है। आरटीआई के जवाब में बताया है कि उनके पास किसी प्रकार की मेडिकल गैस समेत एनेस्थीसिया बनाने का कोई लाइसेंस नहीं है, जबकि अस्पताल और सरकार के साथ मिलकर कंपनी इंडस्ट्रिीयल गैस की सप्लाई कर लोगों की जान ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed