फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत

सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत

Mon, 31 Jul 2017 02:26 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत
चोलापुर/रामनगर। चोलापुर और रामनगर क्षेत्र में रविवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो साल के मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। मासूम को कुचलने वाली बस को चालक साहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहांव-बाबतपुर मार्ग पर जमुनीपुर गांव के सामने शनिवार दोपहर बाइक सवार को कार ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बढ़ई का काम करने वाला पन्नालाल विश्वकर्मा (35) निवासी मूर्खा बजरंग नगर थाना चंदवक, जौनपुर किसी काम से शनिवार की सुबह अपने घर से बड़ागांव जाने के लिए निकला था। जमुनीपुर गांव के सामने तेज गति से आ रही एक कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी। मौके पर ही पन्नालाल की मौत हो गई। कार मोहांव की तरफ भाग गई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। एक भाई की मौत पहले ही दुर्घटना में हो चुकी है। पिता कन्हैयालाल की भी मौत सात साल पहले हो चुकी है। परिवार में पत्नी, चार वर्ष का एक बेटा और एक वर्ष की बेटी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना रामनगर क्षेत्र की है। सूजाबाद निवासी गुलाब साहनी की पत्नी नीतू पुत्र आर्यन (दो वर्ष) और अपने फूफा भानु साहनी के साथ दोपहर में बाइक से अदलपुरा दर्शन करने जा रही थी। साहित्य नाका स्थित केनरा बैंक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बच्चा छिटक गया और बस के नीचे आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस बोध गया जा रही थी। बस के चालक केशव दूबे को गिरफ्तार कर लिया गया। बस में बैठे पर्यटकों को दूसरी बस के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा। पर्यटक किला घूमने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed