{"_id":"596294de4f1c1bef758b45b2","slug":"111499632862-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिक्षुओं के वर्षावास की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिक्षुओं के वर्षावास की हुई शुरुआत
Updated Mon, 10 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। तथागत बुद्ध की ज्ञानस्थली सारनाथ में गुरुपूर्णिमा के दिन धम्म चक्क पवत्तन दिवस पर बौद्ध अनुयायियों ने धम्मदेशना के साथ पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के बाद धर्मचक्र विहार, बौद्ध विहार मंदिर में भोजन दान किया गया।
श्रीलंका बुद्ध विहार कुशीनगर से आए भिक्षु नंदरतन थेरो ने धम्मदेशना की। कहा कि अषाढ़ी पूर्णिमा धम्मचक्कपवत्तन दिवस के दिन ही गौतम बुद्ध ने प्रथम उपदेश पंचवर्गीय भिक्षुओं को दिया था। आज से ही भिक्षुओं के लिए वर्षावास की शुरुआत हो जाती है। भिखु पी शिवली थेरो ने आशीर्वचन दिए। धम्म शिक्षण केंद्र के प्रबंधक भिखु चंद्रिमा ने धम्म पाठ कराया। इस मौके पर भिक्षु धर्मप्रिय, संजय कुमार, धर्म चक्र विहार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मौर्य, संजय श्रीवास्तव, डॉ. डीके सिंह उपस्थित रहे। वहीं महाबोधि सोसायटी आफॅ इंडिया व केन्द्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय में भी कार्यक्रम हुए। शाम को महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया व धम्म शिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर प्रांगण से एक धम्म यात्रा निकाली गयी।
मेला समिति की बैठक
सारनाथ। सारनाथ मेला एवं पर्यटक सेवा समिति की बैठक एक होटल में हुई। मेला समिति अध्यक्ष राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों सहित प्रमुख उद्यमी अनुज पांडेय, कंचन गुप्ता, अमित पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, रिशू सिंह, मनोज कुमार पांडेय सहित दर्जनों की संख्या लोग शामिल रहे।