फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 year old boy was running clinic

11 साल का बालक ही बन गया 'डॉक्टर'

Fri, 26 Apr 2013 11:30 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
वाराणसी/ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
11 year old boy was running clinic

गांवों में अब झोलाछाप डॉक्टर ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी क्लीनिक संचालित कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसका खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब एक सपा कार्यकर्ता की शिकायत पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) सारनाथ क्षेत्र के हिरामनपुर गांव में एक क्लीनिक की जांच करने पहुंचे।

उस समय क्लीनिक में 11 वर्षीय बालक ही लोगों को दवाएं दे रहा था। उसके पिता दूसरी जगह क्लीनिक चला रहे थे। इसी गांव में दो और क्लीनिक की जांच की गई। इनके संचालक मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन


एसीएमओ ने तीनों क्लीनिक संचालकों पर कार्रवाई की अनुशंसा सीएमओ से की है।

एसीएमओ डॉ. बीके सिंह ने बताया कि सपा कार्यकर्ता दयाल यादव ने हिरामनपुर गांव में तीन झोलाछाप डाक्टरों के बारे में सीएमओ से शिकायत की थी।

उनकी शिकायत थी कि ये झोलाछाप लोगों को आम दवाएं तो देते ही हैं, एपेंडिक्स, बच्चेदानी में गड़बड़ी जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज शुरू कर देते हैं।

उन्होंने बताया कि सारनाथ टेंट हाउस के बगल में स्थित क्लीनिक डॉ. अधिवेश यादव संचालित करता है। गुरुवार को क्लीनिक पर उसका पुत्र बैठा था तथा मरीजों को सिर दर्द और बुखार की दवाएं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अधिवेश से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसने बताया कि वह दूसरी जगह क्लीनिक में मरीजों को देख रहा है।

इसी प्रकार बिहारी मौर्या के कटरा में डॉ. डीएन विश्वकर्मा और राजभर के कटरा में डॉ. राजकुमार पटेल क्लीनिक संचालित करते हैं। इन तीनों क्लीनिक सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं।

एसीएमओ ने बताया कि चिरईगांव ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी जल्द ही तीनों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed