फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 Thousend Students Will Take Gigree In BHU Convcation

11 हजार विद्यार्थियों को दीक्षांत में मिलेंगी उपाधियां

Mon, 20 Apr 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 20 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
11 Thousend Students Will Take Gigree In BHU Convcation
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 97वें दीक्षांत समारोह में 11139 उपाधियां वितरित की जाएंगी। इसमें स्नातक की 6608 और स्नातकोत्तर स्तर की 4104 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। वहीं, पीएचडी की 386 और एमफिल की 40 डिग्रियों के साथ एक डीलिट की उपाधि भी दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन


बीएचयू के दीक्षांत समारोह का आयोजन 26 अप्रैल को होगा। विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में होने वाले इस दीक्षांत को खास बनाने की तैयारी है। इस लिहाज से पहले इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने की तैयारी थी लेकिन बाद में इसरो के पूर्व चेयरमैन प्रो. माधवन नायर के नाम पर मुहर लगी। समारोह के लिए एंफीथिएटर ग्राउंड में विशाल पंडाल बनाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। उधर, सभी संकायों
विज्ञापन


और संस्थानों ने टॉपरों की सूची विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी गई है। इस बार मेधावियों के बीच कुल 327 मेडल बांटे जाएंगे, जिनमें बीएचयू मेडल, चांसलर मेडल और इंडोमेंट मेडल भी शामिल हैं। 16 अप्रैल को हुई विद्वत परिषद की बैठक में उपाधियों को अनुमोदित कर दिया गया है। जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक में भी इस पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed