{"_id":"61a8c85e57dcf111963d2821","slug":"11-investigators-did-not-write-single-case-diary-in-last-two-months-varanasi-police-commissioner-issued-warning-notice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दो माह से 11 विवेचकों ने नहीं लिखी एक भी केस डायरी, पुलिस आयुक्त ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दो माह से 11 विवेचकों ने नहीं लिखी एक भी केस डायरी, पुलिस आयुक्त ने दी चेतावनी
Thu, 02 Dec 2021 06:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:57 PM IST
सार
दो महीने में केस डायरी नहीं लिखने पर वाराणसी पुलिस आयुक्त ने 11 विवेचकों को चेतावनी नोटिस जारी किया है। पुलिस आयुक्त के इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कश्मिनरेट पुलिस में तीन निरीक्षकों और आठ उप निरीक्षकों ने पिछले दो माह से एक भी केस डायरी नहीं लिखी है। विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर 11 विवेचकों को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
यही नहीं, पुलिस आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए विवेचकों के सर्विस रिकार्ड में भी इस कार्रवाई को दर्ज करने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि लालपुर-पांडेयपुर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने सारनाथ थाने के आठ मुकदमों में पिछले दो माह से कोई पर्चा नहीं कटा। शिवपुर प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम ने सारनाथ थाने के पांच मुकदमों के विवेचना में कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
शिवपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार मिश्र ने भी थाने में दर्ज सात मुकदमों के विवेचनाओं में केस डायरी नहीं लिखी। जबकि सिगरा थाने के उप निरीक्षक प्रकाश सिंह चौहान के पास 14 विवेचना लंबित है। सिगरा के ही उप निरीक्षक पर 17 विवेचनाएं, कैंट थाने के उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पर 10 विवेचनाएं, लंका के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह और उप निरीक्षक प्रीतम तिवारी पर पांच- पांच विवेचनाएं लंबित हैं।
वहीं, लालपुर-पांडेयपुर थाने के उप निरीक्षक ईशचंद यादव, शिवपुर के उप निरीक्षक आनंद कुमार चौरसिया और सारनाथ थाने के उप निरीक्षक सूरज कुमार तिवारी पर पांच-पांच विवेचना पिछले दो माह से लंबित पड़ा हुआ है, जिनमें इन उप निरीक्षकों ने एक भी केस डायरी नहीं लिखी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इनके खिलाफ चेतावनी लेटर जारी किया गया है। यह चेतावनी इनके सर्विस रिकार्ड में भी दर्ज करवाया जा रहा है।
पढ़ेंः आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में वाराणसी लाए गए बाहुबली विधायक, कोर्ट में हुई पेशी
पढ़ेंः आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में वाराणसी लाए गए बाहुबली विधायक, कोर्ट में हुई पेशी