{"_id":"609810cf8ebc3ed70433404c","slug":"11-accused-involved-in-making-fake-sanitizers-sent-to-jail-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: नकली सैनिटाइजर बनाने में लिप्त 11 आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: नकली सैनिटाइजर बनाने में लिप्त 11 आरोपियों को भेजा जेल
Sun, 09 May 2021 10:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 May 2021 10:11 PM IST
सार
सिगरा थाना क्षेत्र के तीन जगहों से नकली सैनिटाइजर पुलिस ने बरामद किया था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के तीन जगहों से नकली सैनिटाइजर के साथ गिरफ्तार 11 आरोपियों को सिगरा पुलिस ने रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। शनिवार को क्राइम ब्रांच व सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर सोनिया क्षेत्र से एक मकान में चल रहे नकली सैनिटाइजर बनाने के खेल का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में गाजीपुर बिरनो निवासी संजय प्रताप सिंह, भोला यादव, शिवम चौहान, गाजीपुर नंदगंज निवासी अखिलेश यादव, गाजीपुर गंजीपुर निवासी सुदामा चौहान, जौनपुर चंदवक निवासी विजय विश्वकर्मा, मुगलसराय के लेढुवापार रहने वाला राजकुमार यादव, कपसेठी निवासी शिवम जायसवाल, लोहता निवासी अभिषेक वर्मा व मऊ के परदहां थाना क्षेत्र निवासी इरफान अंसारी शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में शामिल क्राइम ब्रांच के अश्विनी पांडेय व सिगरा थाना प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि मिश्रित व नकली सैनिटाइजर और रैपर बरामद किया गया था। इस खेल के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन