फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लंका से गोदौलिया तक प्रियंका का रोड शो आज

लंका से गोदौलिया तक प्रियंका का रोड शो आज

Wed, 15 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
लंका से गोदौलिया तक प्रियंका का रोड शो आज
वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोदौलिया तक रोड शो करेंगी। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ और शहर कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामना की प्रतिमा से गोदौलिया के जिस मार्ग पर रोड शो किया था, उसी रूट पर प्रियंका का रोड शो होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को रोड शो की तैयारियां पूरी कर ली गईं। निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से प्रियंका का करीब पांच किमी का रोड शो अब दो घंटे का होगा। सुरक्षा कारणों से प्रियंका को इससे आगे रोड शो नहीं करेंगी। पहले उनके मैदागिन तक रोड शो करने की बात थी लेकिन पार्टी ने अनुमति गोदौलिया तक की ही मांगी थी। रोड शो खत्म करने के बाद वह बाबा दरबार और कालभैरव के दर्शन के लिए जाएंगी। इसी दौरान पार्टी कार्यालय से पहले जारी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए प्रियंका का रात्रि प्रवास रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

15 मई को प्रियंका दिल्ली से 12.15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगी। डेढ़ बजे वह बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगी। यहां से वह हेलीकॉप्टर से सलेमपुर जाएंगी। सलेमपुर से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र चुनाव मैदान में हैं। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका अपराह्न साढ़े तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 4.35 बजे वह बीएचयू गेट के लिए निकलेंगी। मालवीय प्रतिमा से पांच बजे उनका रोड शो शुरू होगा। गोदौलिया पहुंचने के बाद शाम सात बजे वह विश्वनाथ मंदिर और साढ़े सात बजे काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। 7.45 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सतीश अजमानी ने बताया कि प्रियंका रात 10 बजे तक बनारस में रहेंगी। प्रियंका 17 को मिर्जापुर में रोड शो करेंगी। वहां से कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी मैदान में हैं।
लंका स्थित महामना की प्रतिमा से शुरू प्रियंका का रोड शो रविदास गेट, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया तक जाएगा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद वह चौक, नीचीबाग औ बुलानाला होते हुए मैदागिन और विशेश्वरगंज के रास्ते कालभैरव मंदिर पहुंचेंगी।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रो. सतीश कुमार राय ने बताया कि प्रियंका के लिए एयरपोर्ट पर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है। इस दौरान वह प्रमुख कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी। रोड शो से पहले वह सिंहद्वार स्थित मालवीय प्रतिमा स्थल पर एकत्र लोगों को संबोधित करेंगी। जिला एवं शहर अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और सीताराम केसरी के साथ कांग्रेस संगठन की टीम तैयारियों में जुटी है। वहीं कांग्रेस के पूर्व महासचिव मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस महासचिव और चुनाव समन्वयक सत्यवीर सिंह भी अस्सी और लंका क्षेत्रों में तैयारियों का निर्देशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed