{"_id":"5c7ae49bbdec222b6e16de65","slug":"101551557787-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनर से सजे घर के बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनर से सजे घर के बाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। घर में रखी कोई भी चीज बेकार नहीं है चाहे मिठाई के डिब्बे हों, जूते, टायर, कांच की बोतल, पुराने बर्तन या टूटे गमले आदि यहां तक की पुराने कपड़ों में भी पौधे उगाए जा सकते है। यह नजारा दिखा शनिवार को बीएचयू शिक्षा संकाय कमच्छा के चाणक्य प्रेक्षागृह में। जहां वूमेन हार्टिकल्चर सोसाइटी वाराणसी (अंकुर) की ओर से संस्था की महिलाओं ने हुनर और कलात्मकता के जरिए बागवानी के साथ-साथ किचन गार्डन संग घर को सजाने के तरीकों का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा संकाय के प्रमुख प्रो. राजेश प्रसाद शुक्ला ने किया। वूमेन हार्टिकल्चर सोसाइटी वाराणसी द्वारा लगाए गए 7वें उद्यान मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को पर्यावरण के लिए प्रोत्साहित करना है। मेले में लगाए गए विभिन्न विषयों पर आधारित ट्रे गार्डन आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में रेनू अग्रवाल ने डाब में उगाए छोटे-छोटे पौधे तो सीमा अग्रवाल ने पुराने जींस में पौधे तैयार किए थे। मेले में सदाबहार पौधे, मौसमी पौधे, बोनजाई के साथ ही खास प्रकार के गमले आकर्षण का केंद्र रहे। उधर, वीर जवानों के नाम से सजाई गई बागवानी ने सभी का मन मोह लिया। जहां लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को समर्पित बागवानी में देश कि राष्ट्रीय चिन्ह को बखूबी सजाने के साथ स्वच्छ भारत का संदेश भी दिया गया। स्वागत अध्यक्ष डॉ. नीरजा मिश्रा, धन्यवाद रेनू अग्रवाल ने दिया। संचालन डॉ. रूबी शाह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. वीणा अग्रवाल, रमा अग्रवाल, सरोज गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, जॉली अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।