{"_id":"5c477beabdec22738335e284","slug":"101548188650-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तकला संकुल में हर दिन शाम-ए-बनारस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तकला संकुल में हर दिन शाम-ए-बनारस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयेंद्र चतुर्वेदी
वाराणसी। सैलानी, श्रद्धालु व स्थानीय लोग सुबह की खूबसूरती घाट तो हस्तकला संकुल में शाम-ए-बनारस से रूबरू हो सकेंगे। वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से पहली बार प्रोजेक्शन मैपिंग शो बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल एवं वस्त्र संग्रहालय में मंगलवार से शुरू हो गया। वहीं संकुल के ओपेन थियेटर में हर शाम नृत्य, संगीत व रामलीला आदि का प्रदर्शन होगा। मंत्रालय की ओर से इसका शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है।
प्रत्येक शनिवार व रविवार को संकुल के ओपेन एरिया में बाजार लगाने की तैयारी है, जहां हस्त निर्मित उत्पादों के साथ बनारसी खानपान व मनोरंजन की व्यवस्था होगी। यहां रोजमर्रा जरूरत का सामान भी मिलेगा। शाम चार बजे से रात 10 बजे तक यह व्यवस्था रहेगी। प्रवेश शुल्क 20 रुपये और प्रोजेक्शन शो देखने के लिए भारतीय लोगों को 60 व विदेशी मेहमानों को 100 रुपये चुकाने पड़ेंगे। म्यूजियम को भी नया रूप-रंग दिया गया है। बुनाई की बारीकियां बताने के लिए लाइव प्रदर्शन होगा। विशिष्ट उत्पादों की गैलरी लगाई गई है। टेक्सटाइल सेक्रेटरी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि संकुल कला व पर्यटन का नया पता बनने जा रहा है। इससे बहुत से लोगों को रोजगार भी मिलेगा।