{"_id":"5c365c1abdec2256aa76f4bb","slug":"101547066394-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कार्यालय पर छात्रों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कार्यालय पर छात्रों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रावास आवंटन और पठन-पाठन की मांग को लेकर छात्रों ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर जल्द से जल्द छात्रावास आवंटन और सफाई कराने की मांग की। इसके अलावा पठन-पाठन सुचारु रूप से चलाए जाने, पुस्तकालय में छात्रों को दी जाने वाली पुस्तकों की संख्या चार से बढ़ाकर छह करने की भी मांग रखी गई।
विश्वविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष शशिकांत पांडेय और पुस्तकालय मंत्री राधारमण पांडेय के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय पर चल रहे धरने में छात्रों ने समस्याओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। बताया कि अब तक छात्रावास आवंटित न होने की वजह से कई छात्र इधर-उधर रहने को मजबूर हैं। छात्रावासों में नियमित स्वच्छता न होने से गंदगी बनी है। यहां स्वच्छता के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है।
दोपहर बाद धरना स्थल पर पहुंचे विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आशुतोष मिश्र ने कुलपति से इस मामले पर बातचीत कर मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया, इसके बाद धरना स्थगित हो गया। छात्रसंघ नेताओं ने बताया कि यदि जल्द ही मांगें नहीं मानी गई तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे।