फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खेल मनोविज्ञान के बिना प्रदर्शन में सुधार संभव नहीं

खेल मनोविज्ञान के बिना प्रदर्शन में सुधार संभव नहीं

Thu, 22 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खेल मनोविज्ञान के बिना प्रदर्शन में सुधार संभव नहीं
वाराणसी। बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में खेल प्रशिक्षण पर चल रही सात दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन खेल मनोविज्ञान सहित कई बिंदुओं पर वक्ताओं ने चर्चा की। इस दौरान खेल मनोवैज्ञानिक डॉ. अनुराधा सोलंकी ने हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, वालीबॉल, एथलेटिक्स आदि खेलों में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल मनोविज्ञान को उपयोगी बताया। कहा कि खेल मनोविज्ञान के बिना खेल प्रदर्शन में सुधार संभव नहीं है।
विज्ञापन

भारत के युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से एडवांस ट्रेनिंग मेथड्स एंड स्पोर्ट्स कोचिंग के नए रुझानों के अभिविन्यास विषयक कार्यशाला में डॉ. अनुराधा सोलंकी ने कहा कि 90 प्रतिशत गेम मनोविज्ञान तकनीकों के माध्यम से ही जीते जाते हैं। यही कारण है कि खेल के विकास में खेल मनोविज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने खेल मनोविज्ञान के उपकरणों और उसके उपयोग की विधियों के बारे में भी विस्तार से बताया। बीएचयू सांख्यिकी विभाग के प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह ने खेल के आंकड़ों के उपयोग पर चर्चा करते हुए उनका महत्व भी बताया। इसके साथ ही मीन, मध्य और मोड के बारे में विस्तार से बताया। गुरुवार से एंफीथिएटर मैदान में खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed