{"_id":"5bf5c2febdec22693257c984","slug":"101542832894-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता अधिष्ठान के सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता अधिष्ठान के सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कराते की राष्ट्रीय खिलाड़ी और अर्दली बाजार क्षेत्र स्थित एक जिम ट्रेनर की तहरीर पर सतर्कता अधिष्ठान में तैनात आरक्षी नवीन चौरसिया के खिलाफ बुधवार को यौन शोषण, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर की गई है।
शिकायतकर्ता जिम ट्रेनर के अनुसार दिसंबर 2017 में उसका नवीन से परिचय हुआ। आरोप है कि नवीन ने खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया और रुतबे व पैसे के दम पर जिम ट्रेन का शारीरिक और मानसिक शोषण करना शुरू कर दिया। उत्पीड़न से परेशान होकर जिम ट्रेनर ने पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। डिप्टी एसपी द्वारा की गई जांच के आधार पर एसएसपी ने कैंट इंस्पेक्टर को आरक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।