फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क हादसों में तीन युवक घायल, एक गंभीर

सड़क हादसों में तीन युवक घायल, एक गंभीर

Mon, 27 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन युवक घायल, एक गंभीर
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड ईदगाह के पास रविवार को दोपहर तेज रफ्तार तीन बाइको की भिड़त में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दो बाईकों की भिड़ंत से अभी लोग उबर नहीं पाए थे तीसरी बाइक भी आकर उनसे भिड़ गई। घटना में तीन घायल हुए हैं जिसमे से एक की हालत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल से वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। लोगों का कहना है चौरी रोड इन दिनों एक्सीडेंट जोन साबित हो रहा है। बीते दो महीनों में छह दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सभी दुर्घटनाओं में कहीं तेज रफ्तार तो कहीं खराब सड़क दुर्घटना का सबब बने हैं। आज की दुर्घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाजार सलाबत खां के इस्तीयाक के 22 वर्षीय पुत्र सरफराज राजू पुत्र छेदी और टीपू के साथ इंदिरा मिल चौराहे की ओर जा रहा था। सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिस समय दुर्घटना हुई उसी समय तीसरी बाइक भी रफ्तार पर काबू न कर सकी और दोनो बाइकों से भिड़ गई। घटना से तीनो बाईक इस तरह से क्षतिग्रस्त हो गए कि एक बारगी लोगों को लगा जैसे बड़ी दुर्घटना हो। दुर्घटना के बाद मौके पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से दो तो डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन गंभीर घायल सरफराज को वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed