{"_id":"5b43ce454f1c1bbe248b5900","slug":"101531170373-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज पहुंचे शिक्षक, नहीं किया कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज पहुंचे शिक्षक, नहीं किया कामकाज
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वेतन विसंगति सहित कई मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक सोमवार को कलमबंद हड़ताल पर रहे। तय समय पर शिक्षक अपने कालेज में गए लेकिन वहां उन्होंने किसी तरह का कोई कामकाज नहीं किया। मांगें पूरी न होने के विरोध में हाथ में काली पट्टी बांधकर नाराजगी जाहिर की। अब 24 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर हुए हड़ताल का असर कॉलेजों में चलन वाले प्रवेश संबंधी कार्य पर पड़ा। शहर और इससे सटे कॉलेजों में शिक्षक हड़ताल पर रहे और सरकार से आठ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांगों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल ने बताया कि अब तक कई बार धरना-प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने जब मांगें नहीं मानी तो हड़ताल का फैसला लेना पड़ा। बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाकर मानदेय, पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, चिकित्सकीय सुविधा आदि कोई भी मांग पूरी नहीं हुई।