{"_id":"5ac7e0524f1c1bba618b5d2a","slug":"101523048530-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने वाला दरोगा लाइन हाजिर0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने वाला दरोगा लाइन हाजिर0
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मिर्जामुराद थाने पर तैनात दरोगा धर्मेंद्र यादव को शुक्रवार को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। दरोगा धर्मेंद्र पर भाजपाइयों ने गुरुवार को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए मिर्जामुराद थाने का घेराव किया गया था। मामले को लेकर मिर्जामुराद थानाध्यक्ष की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की।
मिर्जामुराद थाना अंतर्गत गौर गांव में गुरुवार की शाम राजस्व विभाग की टीम के साथ मौका मुआयना के लिए पुलिस टीम भी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दरोगा धर्मेंद्र ने भाजपा नेता सुरेंद्र बिंद के भाई विजय को थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने मिर्जामुराद थाने का घेराव कर दिया था और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में मंत्री से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि थानाध्यक्ष की रिपोर्ट और जिलाध्यक्ष की शिकायत पर दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।