फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्सी घाट पर धुरंधर हास्य महोत्सव कल0

अस्सी घाट पर धुरंधर हास्य महोत्सव कल0

Fri, 30 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
अस्सी घाट पर धुरंधर हास्य महोत्सव कल0
वाराणसी। हर साल की तरह इस साल भी धुरंधर हास्य महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। अस्सी घाट पर 31 मार्च को होने वाले इस महोत्सव में हास्य नाटिका, नृत्य, मिमिक्री, कवि सम्मेलन के माध्यम से हंसी के ठहाके लगाने का मौका मिलेगा। गुरुवार को लंका स्थित एक रेस्टोरेंट में संयोजक नागेश शांडिल्य, सह संयोजक रुद्रनाथ त्रिपाठी पुंज ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि रात 8 बजे होने वाले महोत्सव का शुभारंभ बैंकों में हो रहे घोटाले, आम आदमी की मेहनत का धन लेकर फरार होने वाले बैंकों से जनता को सावधान करने के लिए कवियों की ओर से सायरन बजाकर किया जाएगा। चूहों की तरह बैंकों को खोखला करने वाले घोटालेबाजों को पकड़ने के लिए मंच पर विशेष चूहेदानी लगाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मूछ नर्तक गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड और लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके राजेंद्र तिवारी इलाहाबाद का हास्य नृत्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा कानपुर से केके अग्निहोत्री, आजमगढ़ से डॉ. भालचंद त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय धुरंधर सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed