{"_id":"5aa58a554f1c1ba7758b4f31","slug":"101520798293-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Updated Mon, 12 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/लालानगर। गोपीगंज पुलिस ने रविवार को बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनसे पूछताछ के आधार पर आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपियों को बचाने के लिए थाने में कई सफेदपोश डटे रहे।
ज्ञानपुर रोड निवासी मो. कैश पिछले दिनों एक शादी में शामिल होने मिर्जापुर गया था, जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। थाने में तहरीर देने के साथ वह खुद अपनी बाइक की तलाश में लगा रहा। रविवार को सुबह उसे जानकारी मिली कि उसकी बाइक गिराईं में खड़ी है। वहां पहुंचा तो अपने बाइक के साथ नगर के दो युवकों को भी पाया। लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो युवकों ने नगर के कई लड़कों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं, थाने पर दिन भर आरोपियों की पैरवी के लिए थाने में कई सफेदपोशों के साथ लोगों की भीड़ लगी रही। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि पूछताछ की जा रही है। मामले में कठोर कार्रवाई होगी।