{"_id":"5aa446f54f1c1bb1758b4b14","slug":"101520715509-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत समागम में आई बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत समागम में आई बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत0
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। कपसेठी थाना अंतर्गत नेवादा गांव के समीप शनिवार को संत समागम में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस की टक्कर से स्कूटी सवार शुभम गुप्ता (22) की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने भदोही जिले के चौरी थाना के कंधिया स्थित संत निरंकारी समागम स्थल मेें खड़ी बस को कब्जे में ले लिया जबकि चालक का पता नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान शुभम ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मिर्जामुराद थाना अंतर्गत गौर निवासी शुभम शनिवार को स्कूटी से अपने घर जा रहा था। बताया जाता है कि संत समागम स्थल में जा रही देवरिया जिले से आई बस ने नेवादा गांव के समीप शुभम की स्कूटी पर सामने से टक्कर मारी तो वह सड़क पर जा गिरा। हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद बस लेकर चालक भाग निकला और संत समागम स्थल में खड़ी कर गायब हो गया। कपसेठी पुलिस की सूचना पर मौके पर रोते-बिलखते पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि शुभम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाता था।