{"_id":"5aa437dd4f1c1ba9758b4ba0","slug":"101520711645-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़ हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़ हजारों की चोरी
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभोली। सुरियावां थाना क्षेत्र के बसवापुर चौराहे पर स्थित एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुक्रवार की रात ताला तोड़कर चोर हजारों के कंप्यूटर, सीपीयू और इन्वर्टर उठा ले गए। सुबह खबर मिलने पर संचालक ने थाने में तहरीर दी। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है।
गोकुलपट्टी गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव की बसवापुर चौराहे पर कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र स्थित है। इसमें आसपास के कई गांव से कंप्यूटर सीखने के लिए छात्र-छात्राएं आते हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार शाम को केंद्र बंद कर सुभाष घर चले गए। सुबह आसपास के लोगों ने केंद्र में चोरी होने की सूचना दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रशिक्षण केंद्र पर आया तो तीन कंप्यूटर, एक सीपीयू, एक मानीटर और इन्वर्टर चोरी हो गया। पीड़ित ने बताया कि सभी सामानों की कीमत एक लाख 30 हजार है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप है कि पुलिस रात्रि में गश्त नहीं करती, जिससे चोरों के हौसले बुलंद है। सीओ भदोही अभिषेक पांडेय ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।