{"_id":"5a7f5b1f4f1c1b93268b9771","slug":"101518295839-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 नामजद समेत दो सौ लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 नामजद समेत दो सौ लोगों के खिलाफ केस
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सोएपुर में शुक्रवार को जमीन पर कब्जे को लेकर हुए बवाल के मामले में लालपुर चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव ने 19 नामजद समेत करीब दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बलवा, आगजनी, पथराव समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोएपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर नायब तहसीलदार शिवपुर अरुणिमा श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर कैंट महेश पांडेय जमीन पर अवैध रूप से काबिज लोगों को समझाने पहुंचे थे कि वह जमीन खाली कर दें या फिर दोनों पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से बैठकर इसका हल निकालें। महेश कॉलोनाइजर के मालिकाना हक वाली जमीन से कब्जा हटाने के विरोध में दो लोगों ने अपने मड़ई में आग ली और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। सीओ कैंट की गाड़ी और चौकी इंचार्ज की बाइक पर भी पथराव किया गया। कुछ देर के लिए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में तीन थानों की फोर्स पहुंचने पर मामला शांत हुआ। शनिवार को लालपुर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कैंट थाने में जत्तन, राजेश, श्यामधनी, रवींद्र, बिंदु, रिंकू, सोनू, राजकुमार, भोनू, मकालू, शिव, पखड़ू, संजय तथा छह महिलाओं समेत करीब दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।