{"_id":"5a70ce7d4f1c1bff388b5793","slug":"101517342333-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडल प्रदर्शनी में दिखी छात्र-छात्राओं की मेधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माडल प्रदर्शनी में दिखी छात्र-छात्राओं की मेधा
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज में मंगलवार को इंस्पायर अवार्ड के तहत मंडल स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी, भदोही, मीरजापुर, सोनभद्र व जौनपुर के छात्र-छात्राओं ने अपने माडलों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट माडल प्रदर्शन करने वालों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
विद्यालय के प्रिंसपल डा.अनुराग मिश्र ने कहा कि माडलों के जरिए छात्र अपनी प्रतिभा का बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर पाते हैं। यह समय की मांग है। कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं। विज्ञान व आधुनिकता के बल पर ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। देश के युवाओ ने अपने ज्ञान व प्रतिभा के बल पर अविष्कार किए हैं।
प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने सफाई यंत्र, प्रोजेक्ट यूपीएस, दूषित जल उपचार संयंत्र, काफी मेकर इन प्रेशर कुकर, अपशिष्ट जल प्रबंधन, पावर प्लांट, प्रदूषण बिना विद्युत उत्पादन, प्रकृति संरक्षण, आधुनिक रेल संसाधन, स्मार्ट सिटी, जल समस्या के लिए अंडर ग्राउंड ब्रिज व ओवर ब्रिज, वैक्योम क्लीनर मशीन आदि माडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के डा. बृजेश सिंह व जंतु विज्ञान के डा. रुस्तम अली ने माडलों का मूल्यांकन किया। चयनित छात्रों की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रदर्शनी में शिक्षक बृजेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, रामयश, श्री राम आदि उपस्थित रहे।