{"_id":"5a5d143a4f1c1b89268b49b7","slug":"101516049466-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान और पान की गुमटी में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान और पान की गुमटी में चोरी
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। थाना क्षेत्र के लेढ़ूपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर रविवार की रात नगदी के साथ 11 पेटी शराब चुरा लिए। वहीं आशापुर में पान की गुमटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये उड़ा दिए।
सारनाथ के लेढ़ूपुर में हीरामनी देवी के नाम से अंग्रेजी शराब की दुकान प्रेम यादव के मकान में संचालित है। दुकान संचालक वीरेंद्र यादव, संतोष यादव रात करीब दस बजे दुकान बंद कर लेढ़ूपुरर स्थित अपने घर चले गए। सोमवार की सुबह प्रेम यादव ने दुकान का ताला टूटने की जानकारी दुकान संचालक को दी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना सौ नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। संतोष यादव ने बताया कि कैश बॉक्स में रखे 95 हजार नगदी सहित लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 11 पेटी शराब की चोरी हुई है। वहीं आशापुर निवासी प्रभु राजभर की आशापुर बाजार में पान की गुमटी है। चोर यहां से 600 रुपये नगदी सहित लगभग 14 हजार रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।