फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पांचवीं महापौर के रूप में शपथ लेंगी मृदुला

पांचवीं महापौर के रूप में शपथ लेंगी मृदुला

Tue, 12 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
पांचवीं महापौर के रूप में शपथ लेंगी मृदुला
वाराणसी। लंबे समय से ठप पड़े विकास कार्यों का पहिया शहर की नई सरकार के गठन के साथ ही चल पड़ेगा। नगर निगम चुनाव में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षद मंगलवार को शहीद उद्यान में शपथ लेंगे। शहीद उद्यान में होने वाले समारोह की तैयारी नगर निगम ने पूरी कर ली है। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल पांचवीं और दूसरी महिला महापौर के रूप में शपथ लेंगी। उन्हेें शहर के प्रथम नागरिक होने का गौरव हासिल होगा। नगर निगम का चुनाव 26 नवंबर को हुआ था और एक दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया था। नगर निगम में महापौर के अलावा पार्षद में भाजपा के 39, कांग्रेस के 21, सपा के14, बसपा के दो और निर्दल 13 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। चेतगंज वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के निधन के चलते चुनाव स्थगित हो गया था। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंच तैयार कर लिया गया है। मंच के सामने 1200-1500 लोेगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed