{"_id":"59458f514f1c1bbd048b4808","slug":"101497730897-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर चोरी
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। शुक्रवार की रात कोतवाली के सिद्धार्थपुरम कालोनी में चोर शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर नगदी और कीमती सामान लेते गए। घर के सभी सदस्य छुट्टियों में अमृतसर गए हुए हैं। सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोस के लोगों ने गृह स्वामी को खबर दी। पड़ोसियों की सूचना पर ही पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि घर में कितने की चोरी हुई है। इसका पता गृहस्वामी के पहुंचने पर ही चलेगा।
व्यवसायी राजा सिंह सिद्धार्थपुरम कालोनी में रहते हैं। उनकी बेटी कैथरीन पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है। गर्मी की छूट्टी होने की वजह से एक सप्ताह पहले पूरा परिवार अमृतसर गया हुआ था। घर में ताला बंद था। शनिवार की सुबह पड़ोस के लोग घरों से निकले तो घर का ताला टूटा हुआ था। लोगों ने अंदर झांक कर देखा तो पूरा सामान बिखरा था। आलमारी टूटी थी और बक्सों का सामान भी निकाल कर बाहर फेंका गया था। पड़ोस के ही रोहित सचदेव और सुरेश यादव आदि ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। लोगों ने इसकी सूचना फोन के माध्यम से राजा सिंह को भी दी। बाद में रोहित ने टूटे ताले की जगह नया ताला लगा दिया है।