{"_id":"594585084f1c1bc20e8b4636","slug":"101497728264-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसून की दस्तक, नालों की सफाई अब तक अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसून की दस्तक, नालों की सफाई अब तक अधूरी
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर को स्मार्ट और स्वच्छ बनाने की मुहिम में जुटा नगर निगम अब तक नालोें की सफाई का काम पूरा नहीं करा सका है। यह हाल तब है जब प्री-मानसून दस्तक दे चुका है। जहां सफाई हुई भी वहां सिल्ट निकालकर सड़क पर ही छोड़ दी गई है। बारिश में ये सिल्ट फिर नालों में चली जाएगी। लोगों का कहना है कि ऐसी सफाई का क्या फायदा।
शहर के 70 से अधिक नालों की सफाई की जानी है। अब तक 60 फीसदी नालों की ही सफाई हो सकी है। वह भी आधी-अधूरी। लाखों रुपये नगर निगम ने खर्च कर दिए लेकिन इसका लाभ शहरियों को नहीं मिलेगा। शहर की ज्यादातर नाले अब भी गंदगी से पटे पड़े हैं। पहड़िया क्षेत्र में अकथा नाले से लेकर कालोनियों के नाले अब तक साफ नहीं हुए हैं। जबकि 30 मई तक नालों की सफाई पूरी कर लेनी थी। बाद में इसे 15 जून तक समय दे दिया गया। बढ़ाई गई मियाद भी बीत गई लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर बड़ा लालपुर वीडीए की कालोनी में नाला बजबजा रहा है। अब तक सफाई नहीं हुई। मुख्य अभियंता कैलाश सिंह का दावा है कि नालों की सफाई लगभग पूरा हो गया है। कुछ काम बाकी रह गया है उसे एक सप्ताह में पूरा करा लिया जाएगा।