फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1000 test kits arrived at IMS BHU in view of corona virus infection

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आईएमएस बीएचयू में 1000 जांच किट पहुंची

Wed, 08 Apr 2020 12:29 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 08 Apr 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
1000 test kits arrived at IMS BHU in view of corona virus infection
कोरोना का टेस्ट करते - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे ही जांच, भर्ती संबंधी तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं, जिससे कि किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसको देखते हुए आईएमएस बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में एक हजार से अधिक जांच किट पहुंच गई है, जिससे अब बनारस समेत पूर्वांचल के 13 जिलों में जांच के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन


बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के 13 जिलों के कोरोना वायरस के सैंपल के जांच की जिम्मेदारी है। इन जिलों से अब तक 300 से अधिक सैंपलों की जांच हो चुकी है। लॉकडाउन की वजह से पिछले दिनों जांच किट की डिलिवरी समय से नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


कमिश्नर और जिलाधिकारी ने भी दो दिन पहले पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था और सोमवार को कुलपति ने भी बीएचयू अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना से निपटने के लिए किसी तरह की कोई कमी न होने की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार एक साथ 1000 से अधिक जांच किट केमिकल सहित मिल गए है, जिससे कि अब महीने भर तक जांच की कोई परेशानी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में चल रही जांच, इलाज में किसी तरह की कोई रुकावट ना इसको लेकर पूरी समीक्षा की जा रही है। फिलहाल पर्याप्त मात्रा में जांच किट और केमिकल उपलब्ध है। लगातार बीएचयू अधिकारियों से भी बातचीत जारी है।

डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed