Varanasi News: 100 साल पुराने जर्जर मालगोदाम पर चला बुलडोजर, करीब 90 करोड़ है जमीन की कीमत
वाराणसी में नगर निगम ने 100 साल पुराने मालगोदाम को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया। मालगोदाम 14 हजार वर्गमीटर में था। इसकी जमीन की कीमत करीब 90 करोड़ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कैंट क्षेत्र में स्थित पुराने मालगोदाम को नगर निगम ने रविवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। यहां नगर निगम की ओर तहबाजारी की व्यवस्था की गई थी। पिछले सप्ताह नगर निगम ने यहां सीलिंग की कार्रवाई की थी। उसके बाद नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे।
नगर निगम की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने और कुछ व्यापारियों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि कैंटोनमेंट प्रशासन ने हमें जमीन लीज पर दी है। जिसकी याचिका कोर्ट में डाली गई है, लेकिन फिर भी नगर निगम कैंटोनमेंट की जमीन को ध्वस्त कर रहा है।
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम जिस भवन को दिखाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई करने पहुंचा था उसको ध्वस्त न करते हुए आसपास के गोदाम को गिराना शुरू कर दिया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार यादव ने बताया कि भवन और दीवार जर्जर होने के कारण भविष्य में कभी भी गिर सकते थे।
जर्जर भवनों के गिरने से जान-माल की हानि होने की प्रबल संभावना थी इसलिए जान-माल की सुरक्षा की दृष्टि से माल गोदाम की जर्जर भवनों को गिराया जा रहा हैं। यहां पर मजदूर अपने सामान रखते थे' और कुछ मजदूर यहां पर रहते भी थे जिनको हटा दिया गया था। नगर निगम के मुताबिक करीब 14 हजार वर्गमीटर में बने मालगोदामं जमीन की कीमत 90 करोड़ के करीब है।