{"_id":"5fa82bc7231b1047645aa394","slug":"100-patients-will-be-seen-daily-in-bhu-department-wise","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में ओपीडी की बढ़ी संख्या, अब विभागवार रोज देखे जाएंगे 100 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में ओपीडी की बढ़ी संख्या, अब विभागवार रोज देखे जाएंगे 100 मरीज
Sun, 08 Nov 2020 11:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अस्पताल में विभागवार 50 के बजाय 100 मरीज ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। यह व्यवस्था 11 नवंबर से लागू होगी। अस्पताल के एमएस की ओर से ओपीडी बुकिंग की संख्या 100 करने का आदेश जारी कर दिया गया है। दीपावली से पहले इस आदेश से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दरअसल, अब तक विभागवार 50 मरीजों की ऑनलाइन बुकिंग सीमा होने से बड़ी संख्या में मरीज बीएचयू में इलाज कराने से वंचित रह जाते थे। जबकि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में भी दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। वर्तमान व्यवस्था का आलम यह है कि अस्पताल में आधे से अधिक मरीजों को ओपीडी में 15 नवंबर तक जगह नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
स्पेशल वार्ड में भी कमरों की बुकिंग कल से शुरू
कोरोना काल में अस्पताल के स्पेशल वार्ड में सामान्य मरीजों को कमरा नहीं मिल पा रहा था। यहां कोविड मरीजों को रखा जा रहा था। अब अस्पताल प्रशासन ने यहां भी कमरों को देने का फैसला लिया है। 9 नवंबर से स्पेशल वार्ड में उन्हीं मरीजों को कमरा मिलेगा जिनकी कोविड आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होगी।
विज्ञापन