फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   100 crore required for land acquisition of carpet city phase two

Varanasi News: कार्पेट सिटी फेस टू के भूमि अधिग्रहण के लिए 100 करोड़ की आवश्यकता

Thu, 13 Jul 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
100 crore required for land acquisition of carpet city phase two
भदोही। कार्पेट सिटी फेज टू के जमीन अधिग्रहण के लिए भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को 100 करोड़ की दरकार है। बीडा इसके लिए शासन से सहयोग मांगेगा। 21 जुलाई को पहली बार भदोही में होने वाले बीडा बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा भी होगी। शासन से धन स्वीकृति के बाद ही फेज टू पर काम आगे बढ़ सकेगा। बुधवार को बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, आईएएस प्रेम रंजन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि एक वर्ष के अंदर भदोही नगर पालिका सीमा में आने वाली कालोनियों और परियोजनाओं को नगर पालिका को हैंडओवर कर दी जाएंगी। इसके बाद वहां नगर पालिका नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसमें रजपूरा, जमुनीपुर कालोनियों के साथ-साथ निर्यात भवन भी शामिल है। सीईओ ने कार्पेट सिटी फेज टू के संबंध में बताया कि किसानों से वार्ता का दौर समाप्त हो चुका है। अब काम आगे बढ़ाने के लिए हमें सबसे पहले किसानों को उनकी जमीन का भुगतान करना होगा। इसके लिए जो 100 करोड़ चाहिए वह हमारे पास नहीं है। हम बीडा बोर्ड की बैठक में शासन से यह रकम देने की बात करेंगे और काम पूरा होने के बाद होने वाली आय की मदद से हम शासन के 100 करोड़ लौटा देंगे।
विज्ञापन

बताया कि बीडा की स्थापना को चार दशक हो चुके हैं, लेकिन अब तक बीडा क्षेत्र के विकास के लिए एक मास्टर प्लान नहीं बन सका, लेकिन देर से ही सही अब मास्टर प्लान बन कर तैयार हो चुका है। बोर्ड की बैठक में कार्यदायी संस्था मास्टर प्लान को प्रस्तुत करेंगी। बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद मास्टर प्लान को उद्यमियों को दिखा कर उनकी भी राय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

उद्यमियों की राय से बढ़ेंगे आगेः सीईओ
भदोही। 21 जुलाई को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक से पूर्व बीडा कालीन उद्यमियों से भी राय ले रही है। बीडा सीईओ ने कहा कि बीडा की स्थापना एकमा की देन है और एकमा को नजरअंदाज कर आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने कहा कि रिहायशी कालोनियां हों या औद्योगिक विकास इसमें कालीन उद्यमियों का सुझाव लिया जाएगा। उन्होंने बुधवार को ही अपने कार्यालय में एकमा और सीईपीसी पदाधिकारियों से चर्चा की और उन्हें बोर्ड की बैठक में शामिल होने का आग्रह किया। बैठक में कई मसलों पर उद्यमियों ने सीईओ के समक्ष अपनी राय रखी। एकमा अध्यक्ष रजा खां, असलम महबूब, जयप्रकाश गुप्ता, इम्तीयाज अंसारी, आलोक बरनवाल और बीडा एक्सईएन ओपी सिंह ने विचार रखे।

भदोही। 21 जुलाई को बीडा बोर्ड की बैठक आहूत की गई है। यह पहला अवसर होगा जब बीडा बोर्ड की बैठक भदोही में होगी। बैठक में एमएसएमई के अपर प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद भी भाग लेंगे। इसके अलावा कई और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। इस बार एक और नई बात होगी कि आल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) और कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के पदाधिकारियों को भी बात रखने के लिए आमंत्रित किया गया है। सीईओ प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि बैठक में पूर्व उद्यमियों से मिले सुझावों को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। जिस पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed