फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 thousand youth will offer Arghya to the Sun on Ganga Avtaran Diwas

गंगा अवतरण दिवस पर 10 हजार युवा अर्पित करेंगे सूर्य को अर्घ्य

Mon, 14 Mar 2022 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
10 thousand youth will offer Arghya to the Sun on Ganga Avtaran Diwas
गायत्री परिवार की ओर से गंगा अवतरण दिवस पर आठ मई को काशी के सभी गंगा घाटों पर 10 हजार युवाओं के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। पूर्व संध्या पर सात मई को 24 हजार दीपकों से श्री काशी विश्वनाथ धाम को सजाया जाएगा। रविवार को गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट शक्तिपीठ की बैठक बड़ा लालपुर में आयोजित की गई।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक गंगाधर उपाध्याय ने बताया कि मां जान्हवी के तट पर शैल बाला पांड्या और डॉ. चिन्मया पांड्या की उपस्थिति में गंगा अवतरण दिवस के आयोजन संपन्न होंगे। आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और हमारे राष्ट्र का अभ्युदय हो। हमारे युवाओं में एक नए विचार व्याप्त हों। हमारा नया भारत कैसे बनेगा और हमारा राष्ट्र एक उन्नति के शिखर पर कैसे पहुंचेगा उसके लिए युवा आगे आएंगे तभी यह कार्य संभव होगा। आयोजन में अन्य जिलों से भी लोग अपना योगदान देने के लिए आएंगे। सभी धार्मिक संस्थाएं और सामाजिक संस्थाएं भी शामिल होंगी। गायत्री परिवार के घाट पंडित श्रीराम आचार्य राजघाट पर पांच हजार लोगों के साथ उपस्थित रहेंगे और अन्य सभी घाटों पर सौ-सौ लोग उपस्थित रहेंगे। इस दौरान अनिलेश तिवारी, नरेंद्र ठाकुर, आशीष सिंह, प्रसेन सिंह, सुरेश चंद्र यादव, वागीश दत्त मिश्रा, डॉ. अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed