फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 rupees water bottle being sold at Varanasi airport for RS 40 rupees woman passenger tweeted and complained

मनमानी: वाराणसी एयरपोर्ट पर 40 में बेचा जा रहा 10 रुपये बोतल का पानी, महिला यात्री ने ट्वीट कर की शिकायत

Mon, 11 Apr 2022 05:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Apr 2022 05:29 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट स्थित निजी कैफे संचालकों की मनमानी सामने आई है। यहां 10 रुपये बोतल का पानी 40 रुपये में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
10 rupees water bottle being sold at Varanasi airport for RS 40 rupees woman passenger tweeted and complained
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निजी कैफे के संचालक खुलेआम एयरपोर्ट अथॉरिटी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां 10 रुपये बोतल का पानी 40 रुपये में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इसका खुलासा शनिवार को महिला यात्री शुभांगी मिश्रा की ट्वीट से हुआ।

विज्ञापन


महिला यात्री ने ट्वीट कर एयरपोर्ट अधिकारियों से शिकायत की कि विमान से यात्रा करने के लिए वह एयरपोर्ट पहुंची। जहां उसने एयरपोर्ट परिसर के अंदर बने कैफे से आधा लीटर पानी की बोतल मांगी। जिस पर 10 रुपये मूल्य अंकित था। बावजूद इसके कैफे वाले ने 40 रुपये ले लिए। इसके बाद महिला यात्री ने ट्वीट से शिकायत की।
विज्ञापन


जिसका एयरपोर्ट अधिकारियों ने संज्ञान लिया। कहा कि जांच कर संबंधित कैफे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  इस मामले में एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने कहा कि इसकी जांच के लिए यात्री से पानी की बोतल से संबंधित रसीद मांगी गई है। रसीद मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed