फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 residents of IMS BHU in the grip of dengue

डेंगू की चपेट में आईएमएस बीएचयू के 10 रेजिडेंट

Fri, 27 Aug 2021 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
10 residents of IMS BHU in the grip of dengue
डेंगू मरीजाें की संख्या बढ़ती जा रही है। आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट भी इसकी चपेट में आ गए हैं। दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के करीब दस से अधिक रेजिडेंट अपना इलाज करा रहे हैं। कुछ हॉस्टल और कुछ घर में हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को 21 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। 100 से अधिक लोगों की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जून से अब तक 80 से अधिक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। वहीं, संदिग्ध मरीजों की संख्या 350 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय के रेजिडेंट ने प्रभारी कुलपति को पत्र लिखा है। संकाय में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की जानकारी दी है। साथ ही बताया है कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से मच्छरों से बचाव के इंतजाम में लगे हैं। संकाय कार्यालय में शिकायत करने के बाद भी काई कार्रवाई नहीं हुई। आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने बताया कि दंत चिकित्सा संकाय के रेजिडेंट की समस्या की कोई जानकारी नहीं है। अगर समस्या है तो संकाय स्तर पर समाधान होना चाहिए। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय के अनुसार, मरीजों के घर और उसके आसपास फॉगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

महिला अस्पताल परिसर में जलभराव से परेशानी
डेंगू से बचाव के लिए जल निकासी का निर्देश अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल में जगह-जगह जलभराव से परेशानी बढ़ गई है। जल निकासी न होने से मच्छरों के पनपने की संभावना बनी है। गर्भवती महिलाओं को आने जाने में परेशानी हो रही है। एमसीएच विंग के पास भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed