{"_id":"61ae5c4aef825f501826a9d9","slug":"10-percent-bed-reserve-in-ambulances-and-private-hospitals-on-vvip-arrival-varanasi-news-vns62648562","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी आगमन पर एंबुलेंस व निजी अस्पतालों में 10 फीसदी बेड रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीआईपी आगमन पर एंबुलेंस व निजी अस्पतालों में 10 फीसदी बेड रिजर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित वीवीआईपी का आगमन होना है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियाें में जुट गया है। इसके मद्देनजर जिले के सभी निजी अस्पतालों में 10 फीसदी बेड रिजर्व रहेंगे। साथ ही एक-एक एंबुलेंस भी तैयार रहेगी। सोमवार को निजी अस्पतालों के प्रबंधकों, नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक में प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सीएमओ ने बताया कि 13 व 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, राज्यपाल के साथ आने वाले सभी वीवीआईपी के साथ एक-एक एंबुलेंस, चिकित्सक, जरूरी दवाइयां भी रहेंगी। इसके अलावा निजी चिकित्सालयों में 10 फीसदी बेड वीवीआईपी के लिए आरक्षित रहेंगे। जिससे आपातकालीन स्थिति में इसका प्रयोग किया जा सके। बैठक में एसीएमओ डॉ. एके मौर्या, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हरिवंश यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय, संजय साहू आदि मौजूद रहे।
बीएचयू में स्पेशल वार्ड में नहीं भर्ती होंगे मरीज
जिले में वीवीआईपी के दौरे और बीएचयू अस्पताल में चल रहे कायाकल्प के काम की वजह से अब यहां स्पेशल वार्ड ए और बी में मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक प्रो.केके गुप्ता की ओर से इसका आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया।